नवजात को जिन्दा दफना रहा था बाप, पुलिस ने पूछा तो बतलाई मजबूरी

Tuesday, Jan 01, 2019 - 06:14 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में अपनी तरह की एक वारदात सामने आई है। एक पिता अपने जिन्दा नवजात को दफना रहा था कि मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे पकड़ लिया। अपराध करने की वजह उसने अपनी गरीबी बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


जानकारी के अनुसार नौहाटा क्षेत्र में मंजूर हुसैन बनियारी अपने नवजात को दफना रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पता चला कि मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि बच्चा कुछ जन्मजात बिमारी से ग्रस्त है और वह गरीब होने के नाते उसका इलाज नहीं करवा सकता है और इसलिए वह उसे दफना रहा था। एसएसपी सिटी के अनुसार आरोपी को स्थानीय लोगो ने ही पकड़ा था। उन्होंने बताया कि उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
 

Monika Jamwal

Advertising