गृह मंत्रालय के निर्देश पर ममता का वार, धरने में शामिल नहीं थे राजीव कुमार

Wednesday, Feb 06, 2019 - 12:55 AM (IST)

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने धरना में कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार के शामिल होने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के आरोप को मंगलवार को ‘सफेद झूठ’ करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी (कुमार) तीन दिन तक चले उनके धरना में कभी भी मंच पर नहीं आए।

केंद्र द्वारा राजीव कुमार के खिलाफ अनुशासनहीनता और सेवा नियमों का उल्लंघन करने का मामला शुरू करने का राज्य सरकार को आदेश दिए जाने को ममता ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है।

ममता ने तीसरे दिन शाम अपना धरना समाप्त करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ केंद्र सरकार क्यों इतनी डरी हुई है? क्या राजीव उनका दु: स्वप्न बन गए हैं। क्या चल रहा है मुझे नहीं मालूम। कुमार कभी धरने में शामिल नहीं हुए। यह सफेद झूठ है।‘’ गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने दिन में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को कुमार के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा था।

Yaspal

Advertising