ममता ने जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता, कहा- दुनिया पर मंडरा रहा खतरा

Wednesday, Apr 22, 2020 - 03:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोरोना वायरस महामारी को मानव सभ्यता के इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन का और भी बड़ा खतरा व्यापक स्तर पर मंडरा रहा है। 

ममता ने पृथ्वी दिवस पर बनर्जी ने लोगों को एक साथ मिलकर इस ग्रह को बचाने के वास्ते जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मुकाबला करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि आज पृथ्वी दिवस है। हमारा ग्रह मानव इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक कोरोना महामारी से गुजर रहा है। लेकिन एक और बड़ा खतरा जो हम पर मंडरा रहा है- जलवायु परिवर्तन। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों से लड़ने और अपने इस खूबसूरत ग्रह को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। बता दें कि पृथ्वी दिवस दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। 

vasudha

Advertising