22 जून को चीन की यात्रा पर रहेंगी ममता बनर्जी

Friday, Jun 08, 2018 - 09:34 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चीन सरकार के न्यौते पर 22 जून को नौ दिन की चीन यात्रा पर जाएंगी। चीन के महावाणिज्यदूत मा झानवू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

झानवू ने यहां मीडिया को बताया कि वह इस यात्रा के दौरान तीन शहरों - बीजिंग, शंघाई और जिनान जाएंगी। इस दौरान बनर्जी से मिलने के लिए कुनमिंग के महापौर बीजिंग आएंगे। उन्होंने कहा , ‘‘ कई निमंत्रण मिलने के बाद मुख्यमंत्री की यह पहली चीन यात्रा होगी। हम इस यात्रा को महत्वपूर्ण मानते हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल भारत की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।’’ 

झानवू ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं उनके प्रतिनिधिमंडल चीन के व्यापारिक घरानों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियां एवं उद्योगपतियों से भी मिलेंगी। चीन सरकार और विदेश मंत्रालय के अधिकारी मिलकर उनकी यात्रा का कार्यक्रम तय कर रहे हैं।      

Pardeep

Advertising