ममता बनर्जी कैबिनेट से सोवन चटर्जी ने दिया इस्तीफा

Tuesday, Nov 20, 2018 - 09:26 PM (IST)

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य के आवास एवं दमकल सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है और उनसे कोलकाता मेयर का पद भी छोडऩे को कहा गया है। ममता ने राज्य सचिवालय में उन्होंने यह इच्छा पहले भी चार - पांच बार जाहिर की थी हमे लगा कि उन्हें (अपनी गलतियां) महसूस हो गई हैं। उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया और हमने इसे स्वीकार कर लिया। उनसे शहर के मेयर का पद भी छोडऩे को कहा गया है।’

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस्तीफा पत्र राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के पास भेज दिया गया है। सोवन का विभाग राज्य के शहरी विकास एवं नगर निकाय मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को दिया गया है। उनके पास चटर्जी के दो विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी। वहीं, कोलकाता नगर निगम आयुक्त खलील अहमद को नगर निकाय का कामकाज देखने के लिए कहा गया है। 

shukdev

Advertising