मुहर्रम और गणपति विसर्जन को लेकर ममता ने महाराष्ट्र पर साधा निशाना

Friday, Oct 13, 2017 - 12:17 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और मुहर्रम शातिंपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में ऐसा कमाल नहीं हो सकता जहां पर मुहर्रम और गणपति विसर्जन एक साथ संपन्न हो जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा और मुहर्रम के दौरान गड़बड़ी पैदा करने के षड्यंत्रों रचे गए लेकिन उसके बावजूद शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य की प्रशांसा का पात्र है।

उन्होंने कहा कि जो पश्चिम बंगाल कर सकता है, कोई और नहीं कर सकता। मुझे गणपति विसर्जन और मुहर्रम एक साथ आयोजित कराये जाने का विश्वास था, क्या महाराष्ट्र इसे सुचारू ढंग से आयोजित कराने में समर्थ होगा। उल्‍लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में मुहर्रम पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर ममता सरकार ने रोक लगा दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि कुछ भी गलत होने की आशंका के आधार पर धार्मिक मामलों पर बंदिश नहीं लगा सकते हैं। आपके पास अधिकार हैं, पर असीमित नहीं। कोर्ट की फटकार के बाद पश्चिम बंगाल में मुहर्रम वाले दिन ही दुर्गा विसर्जन किया गया, जो शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

Advertising