ममता को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 12:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। सीनियर नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कोयल मलिक भी इस्तीफा दे सकती है। ऐसी स्थिति में दोबारा से उपचुनाव करवाए जाएंगे।

लोकसभा सांसदों के रुख पर सस्पेंस

वर्तमान में लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं। ऐसी चर्चाए सामने आ रही है कि इनमें से कुछ सांसद अपनी अलग- अलग राहें करने के बारे में सोच रहे हैं। इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पार्टी के ही एक अंदरूनी सूत्र का कहना है कि कुछ सांसद निश्चित रूप से असंतुष्ट हैं और कुछ अलग करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन क्या उन्हें दो-तिहाई (लगभग 19 सांसदों) का जरूरी समर्थन हासिल है, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News