चुनाव जीतने के लिए भगवान राम का नाम इस्तेमाल कर रही भाजपा: ममता

Friday, Mar 29, 2019 - 11:33 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए धार्मिक कार्ड खेल रही है और भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है, हालांकि वह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने में नाकाम रही है।
 

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए कभी धर्म का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उन्होंने मारवाड़ी समुदाय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा चुनाव के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है। वह भगवान राम का नाम लेकर चुनाव लड़ते हैं लेकिन पांच वर्षों में एक राम मंदिर नहीं बना सके।   

ममता ने कहा कि हम चुनाव जीतने के लिए धर्म का इस्तेमाल नहीं करते। हम राम या रहीम, सिख या ईसाई सभी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अगर आम चुनावों के बाद विपक्षी गठबंधन सत्ता में आएगा तो जीएसटी की समीक्षा और नोटबंदी की जांच की जाएगी। 

vasudha

Advertising