प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का पहली बार दिखा चेहरा...सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल
Tuesday, Jan 31, 2023 - 10:21 AM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड से हाॅलीवुड पहुंची अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक बेटी की मां बनीं। जिसके बाद आए दिन वह अपनी बेटी मालती मैरी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका अकसर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तस्वीरें शेयर करती रहती है लेकिन अकसर वह अपनी बेटी का चेहरा छिपा कर रखती है लेकिन हाल ही में उनकी बेटी की तस्वीरें सामने आई। जिसमें उनकी और निक जोनस की बेटी का चेहरा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
दरअसल,लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी और पति के साथ नजर आईं। इस दौरान उनकी मां मधु चोपड़ा भी दिखीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद दोनों ने पिछले साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का वेलकम किया।