जम्मू -कश्मीर के राज्यपाल का विवादित बयान:पुलिसवालों की जगह भ्रष्ट नेताओं की हत्या करें आतंकी

Monday, Jul 22, 2019 - 01:46 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों को पुलिसवालों की जगह भ्रष्ट राजनेताओं और नौकरशाहों की हत्या करनी चाहिए। कारगिल में भाषण के दौरान राज्यपाल मलिक ने कहा कि यही लोग राज्य को लूट रहे हैं। 


विवादों से रहा है पुराना नाता

सत्यपाल मलिक का नाम विवादों से पहली बार तब जुड़ा उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा था कि आतंकियों की मौत पर भी उन्हें दुख होता है। मलिक ने कहा था,'पुलिस अपना काम बहुत अच्छे से कर रही है लेकिन अगर एक भी जान जाती है, चाहे वह जान आतंकी की भी क्यों न हो तो मुझे तकलीफ होती है। 


मलिक ने बिहार और ओडिशा के राज्यपाल के पद पर रहते हुए भी विवादित बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि देश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर कहा था कि उत्तर भारत के पुरुष जानवर हो गए हैं। उन्होंने कहा था कि कॉक्सो ऐक्ट में परिवर्तन की जरूरत भी इसी वजह से महसूस की गई है। 


उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन जून 2018 में लगाया गया था, जब भाजपा ने महबूबा मुफ्ती की पीडीपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था और सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद दिसंबर 2018 में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि को छह महीने के लिए और बढ़ाया गया है।  

shukdev

Advertising