कांग्रेस ने मुझे खत्म करने का पूरा षडयंत्र रचा: साध्वी

Thursday, Apr 27, 2017 - 05:38 PM (IST)

नई दिल्ली: मालेगांव ब्लास्ट मामले में जमानत पर जेल से बाहर आईं साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि अभी आरोपों से आधी मुक्त हुई हूं।  उन्होंने कहा कि मैंने 9 साल का लंबा अन्याय झेला, हमारे खिलाफ कांग्रेस की साजिश थी। कांग्रेस ने मुझे खत्म करने का पूरा षडयंत्र रचा। उन्होंने कहा कि भगवा आतंकवाद शब्द कांग्रेस की देन है। मालेगांव ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पांच लाख के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी थी।

उल्लेखनीय है कि मालेगांव में 29 सितंबर 2008 में विस्फोट हुआ था। इसमें आठ लोग मारे गए थे जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना की जांच महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस ने की थी। इसके बाद यह मामला जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया था। प्रज्ञा ठाकुर की गिरफ्तारी भी एटीएस ने की थी। प्रज्ञा ठाकुर लगभग नौ साल से जेल में थी। साध्वी प्रज्ञा को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। प्रज्ञा ठाकुर पर कथित तौर पर ब्लास्ट की प्लानिंग करने और ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल की गई बाइक उपलब्ध कराने का आरोप है।

Advertising