रसना के पिरुज खंबट्टा बने ‘मेक इन इंडिया’ के ब्रांड अंबेसडर

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2016 - 07:06 PM (IST)

नई दिल्ली: पेय पदार्थ एवं इंस्टैंट पावडर बनाने वाली कंपनी रसना के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पिरुज खंबट्टा को सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया।
 
खंबट्टा ने इस पर हर्ष जताते हुए कहा, ‘‘यह रसना में सभी लोगों के लिए गौरव का क्षण है। पिछले कई सालों में कंपनी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद स्थानीय स्तर के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी समानित ब्रांड केे रूप में अपनी पहचान बनाई है। हमने सरकार की मुहिम मेक इन इंडिया को भी बढ़ाने के कई प्रयास किए हैं। हम इसे बढ़ाने के लिए शीघ्र ही सारे कच्चे पदार्थ एवं पैकेजिंग मैटिरियल भी स्थानीय बाजार से ही खरीदने की शुरुआत करेगे।’’ 
 
उन्होंने कहा कि रसना देश के लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्यमों को मदद देने के उद्देश्य से अपनी कुल खरीद का 70 प्रतिशत इनसे ही लेने की योजना पर भी काम कर रही है। इसके अलावा हमने हमारे ब्रांड नाम से अपना उत्पाद बेचने को तैयार उद्यमियों की भी मदद करने की शुरुआत की है।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News