मणिपुर में सेना पर बड़ा आतंकी हमला, असम राइफल्स के 3 जवान शहीद व कई घायल

Thursday, Jul 30, 2020 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मणिपुर में म्यांमार बॉर्डर के पास सेना की टीम पर बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आई है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा किए गए इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए व कई जवानों के घायल होने की खबर है। 


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात राजधानी इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदेल जिले में आतंकवादियों ने सेना पर हमला बोल दिया, जिसमें असम राइफल्स यूनिट के तीन जवान शहीद हो गया। 


वहीं इस हादसे में 6 जवान बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हे इंफाल के पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार  उग्रवादियों ने पहले आईडी ब्लास्ट कर जवानों पर हमला किया इसके बाद उन पर गोलियां बरसाई। 


 

vasudha

Advertising