8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी18,000 से हो सकती है 72,000! कर्मचारी यूनियनों ने रखी ये मांग

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 02:45 PM (IST)

8th Pay Commission: केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग (8th CPC) की प्रक्रिया शुरू करने के संकेत मिलते ही कर्मचारी संगठन सक्रिय हो गए हैं। वेतन और भत्तों को लेकर कर्मचारी यूनियनों ने वित्त मंत्रालय और आयोग के समक्ष अपनी मांगें रखी हैं। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) सहित कई संगठनों ने एक नया मांग पत्र सौंपा है, जिसमें वेतन संरचना में बदलाव के सुझाव दिए गए हैं।

बेसिक सैलरी में 4 गुना बढ़ोतरी का रखा प्रस्ताव

यूनियनों की सबसे बड़ी मांग minimum basic salary को लेकर है। मौजूदा समय में 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये प्रति माह है। कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि बढ़ती महंगाई और आजकल के तौर तरीकों को देखते हुए इसे बढ़ाकर 72,000 रुपये किया जाना चाहिए। इससे यह सैलरी में सीधे तौर पर 4 गुना बढ़ोतरी है। 

PunjabKesari

फिटमेंट फैक्टर को 4.0 करने की रखी मांग

वेतन वृद्धि के गणित में 'फिटमेंट फैक्टर' (Fitment Factor) की भूमिका सबसे अहम होती है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 2.57 के स्तर पर है। नई मांग के अनुसार यूनियनों ने इसे बढ़ाकर 4.0 करने का प्रस्ताव रखा है। विशेषज्ञों  का ऐसा मनना है कि अगर फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में जबरदस्त उछाल आएगा।

क्या होगा असर?

अगर आयोग इन सिफारिशों को मानते हैं तो इससे लेवल-1 के कर्मचारियों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार होगा। फिलहाल केंद्र सरकार ने सुझावों के लिए द्वार खोले हैं और  हितधारकों (Stakeholders) से राय ली जा रही है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि सरकार बजट और आर्थिक बोझ को देखते हुए इन मांगों पर क्या फैसला लेती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News