UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला; इन 65 जिलों में इधर से उधर हुए अफसर
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 06:04 PM (IST)
UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 206 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों, कमिश्नरेटों, पीएसी बटालियनों तथा विशेष इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची में लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, अयोध्या, झांसी, बरेली और नोएडा सहित प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों एवं पुलिस कमिश्नरेटों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को जिला पुलिस से कमिश्नरेट प्रणाली में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पीएसी, सीआईडी, रेलवे पुलिस और अन्य विशेष सुरक्षा इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार के आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों में तैनात क्षेत्राधिकारियों (सीओ) और पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ संवेदनशील और महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों तथा विशेष शाखाओं में भी अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।
यह भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार
माना जा रहा है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार के इस निर्णय के बाद कई जिलों में पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकारियों को शीघ्र ही नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
