Karnataka: कर्नाटक में बड़ा हादसा, बस पलटने से चार लोगों की मौत, 30 जख्मी

Sunday, Apr 07, 2024 - 09:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी बस के होलालकेरे शहर के पास रविवार तड़के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना होलालकेरे शहर के बाहरी इलाके में अंजनेय मंदिर के पास हुई।

हादसे में करीब 30 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से आठ की हालत नाज़ुक है। घायलों को होलालकेरे ताल्लुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शव मुर्दाघर भेजे गए हैं। इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते हैं जिसके लिए लोगों ने अवैज्ञानिक तरीके से सड़कों के निर्माण को जिम्मेदार बताया है।  

 

 

rajesh kumar

Advertising