बिहार में बड़ा हादसा: गंगा नदी में स्नान के दौरान 5 छात्राएं डूबीं, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 04:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार में मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुर गंगा घाट पर बुधवार सुबह गंगा नदी में स्नान के दौरान एक छात्रा की डूबकर मौत हो गयी तथा चार अन्य लापता हो गयीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्यामपुर बगचपरा मोहल्ले की रहने वाली क्रांति पासवान की बड़ी बेटी गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसकी तीन बहनें तथा पड़ोस के चामू पासवान की बेटी नदी में उतरीं, लेकिन सभी पांचों युवतियां पानी डूब गईं। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है,जबकि चार अन्य की तलाश राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम द्वारा की जा रही है। इस बीच मुंगेर के पूर्व भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि लापता छात्राओं की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम युद्धस्तर पर अभियान चला रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News