देवक पुल से नीचे गिरी महिन्द्रा स्कार्पियो गाड़ी, 3 घायल

Thursday, Dec 31, 2020 - 06:18 PM (IST)

साम्बा : विजयपुर के समीप वीरवार को हुए सडक़ हादसे में तीन लोग घायल होगए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम्स नाके के पास हुआ जिसमें कठुआ से जम्मू की ओर जा रही एक महिन्द्रा स्कार्पियो गाड़ी (जेके02यू-9287) देवक पुल से नीचे जा गिरी। घायलों के नाम मंजीत सिंह (60) पुत्र नेत्र सिंह निवासी रिहाड़ी-जम्मू, मनमीत सिंह (50) पुत्र अमर सिंह निवासी बटाली रक्ख-उधमपुर और नानक सिंह (72) पुत्र भगत सिंह निवासी तालाब तिल्लो, पुंछ हाऊस जम्मू बताए गए हैं। गनीमत रहा कि पुल से नीचे गिरने के बाद यह तीनों बच गए। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस की मदद से इन तीनों को पहले विजयपुर के एमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद इन्हेें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। 


 

Monika Jamwal

Advertising