Maharashtra Election : महाराष्ट्र में बनेगी महायुति सरकार, पंडित सुनील दत्त ने की बड़ी भविष्यवाणी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2024 - 09:14 PM (IST)

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 288 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने शुरू हो गए है। इसी बीच पप्पी पंचांग के मुख्य सम्पादक एवं प्रख्यात ज्योतिषी पंडित सुनील दत्त जेतली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में महायुति सरकार बनने के योग है और देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के रूप में उभर सकते है।

राज्य की 288 सीटों में से महायुती को 163 सीटें मिलने के योग। पप्पी पंचांग के मुख्य सम्पादक एवं प्रख्यात ज्योतिषी पंडित सुनील दत्त जेतली जिन्होंने हाल ही में अमेरिका के चुनावों में भविष्यवाणी की थी कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनेंगे व उनकी रिपब्लिकन पार्टी को 538 में से 316 इलेक्टोरल वोट प्राप्त होगें। उनकी यह भविष्यवाणी 99 % सत्य साबित हुई है। अब उन्होंने महाराष्ट्र के चुनावों को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार का गठन होगा।

पंडित सुनिल दत्त ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, ''इस महायुति में भारतीय जनता पार्टी को अधिक सीटें प्राप्त होने के कारण देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त होगा। महायुती को राज्य की 288 सीटों में से 163 सीटें मिलने के योग है। मुख्यमंत्री के चयन को लेकर काफी वाद विवाद भी होगा मगर विधायक दल की बैठक के बाद सर्वसम्मति से देवेन्द्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुनना तय होगा। देवेन्द्र फड़णीव के जन्म कुंडली में पड़े ग्रहों तथा योगों को देखते हुये इस समय इन्हें चंद्रमा ग्रह का राजयोग इन्हे उच्च व आदरणीय पद पर सुशोभित करने वाला होगा।''   

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News