जब चंद सेकेंड में शख्स के लिए अचानक 'यमराज' बनकर आया बाघ, देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला Video
Monday, Jan 27, 2020 - 11:21 AM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाघ झाडिय़ों में से अचानक निकल खेत में घुसा और शख्स के ऊपर झपट पड़ा। यह मामला महाराष्ट्र के भंडारा जिले का है।
You want to see how does a narrow escape looks like in case of encounter with a #tiger. #Tiger was cornered by the crowd. But fortunately end was fine for both man and tiger. Sent by a senior. pic.twitter.com/1rLZyZJs3i
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) January 25, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाघ झाडिय़ों में से अचानक निकल कर खेत में दौड़ लगाने लगा। वहां मौजूद भीड़ ने जब उसे भगाने की कोशिश की तो उसने एक आदमी को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन थोड़ी देर ही बाद वो उसे बिना नुकसान पहुंचाए वहां से भाग निकला।
Here's the full video pic.twitter.com/Avvci4Bnhg
— WTF 🇮🇳 (@Tweetbis0n) January 25, 2020
वीडियो को देखकर लग रहा है जैसे स्वंय यमराज व्यक्ति के सामने आये और उसे ले के नहीं गए। शख्स को पता था कि अगर वो हिलता तो बाघ आसानी से शिकार कर लेता। वो उल्टा लेटा रहा और जरा भी नहीं हिला। जैसे ही बाघ ने उसको छोड़कर दौड़ लगाई तो शख्स की उठकर भाग निकला। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर किया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।