महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज अस्पताल से भागे

Sunday, Mar 15, 2020 - 12:38 AM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक सरकारी अस्पताल से कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज किसी को सूचित किए बिना शनिवार को भाग गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर के जिला अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती दो महिलाएं और एक पुरुष डॉक्टरों को सूचित किए बिना अस्पताल से चले गए। 

अधिकारी ने बताया कि सिविल सर्जन ने अहमदनगर शहर के तोपखाना पुलिस थाने से संपर्क किया। उन तीनों व्यक्तियों की की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उन तीनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पूरे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 मामले दर्ज किए गए हैं। 

Pardeep

Advertising