महाराष्ट्र: उस्मानाबाद में नाव पलटी, तीन बच्चे डूबे

Saturday, Apr 20, 2019 - 10:42 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में उस्मानाबाद जिले के नलदुर्ग में शनिवार को एक नदी में एक नाव के पलट जाने से तीन बच्चे डूब गए। एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे कई रिश्तेदारों के साथ इस इलाके में पिकनिक मनाने आए थे और सुबह करीब नौ बजे बोरी नदी में यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि जब वे लोग नाव में सवार थे, तभी नाव पलट गई। नाव सवार कई लोग तो तैर कर सुरक्षित निकल आए लेकिन तीन बच्चे डूब गए। मृतकों की पहचान अल्मास जागीरदार (नौ), सानिया काजी (आठ) और एजाज काजी (पांच) के रूप में हुई है।

 

Pardeep

Advertising