महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा :ट्रक पलटने से 16 मजदूरों की  माैत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Monday, Feb 15, 2021 - 10:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के जलगांव जिला  दर्दनाक घटना का गवाह बना। यहां एक ट्रक के पलटने की सूचना सामने आई है, जिसमें सवार 16 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच  मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पुलिस ने बताया कि मृतक जिले के अभोदा, केर्हाला और रावेर के निवासी थे। किंगों गांव में आधी रात के बाद एक मंदिर के पास पपीते से लदे ट्रक के पलटने से इन मजदूरों की मौत हो गई। ये लोग ट्रक में ही सवार थे। उन्होंने बताया कि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका एक ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 

जानकारी के अनुसार पपीते ले जा रहे ट्रक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। कहा जा रहा है  सड़क पर बने गड्ढों के कारण यह हादसा हुआ।
 

vasudha

Advertising