महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में MVA में खींचतान, एक सीट पर कांग्रेस-NCP आमने-सामने

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 06:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटों के चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) में खींचतान देखने को मिल रही है। एक सीट को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) आमने-सामने हैं। हाल ही में दोनों दलों के नेताओं की अहम बैठक हुई, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का कहना है कि इस समय राज्यसभा में पार्टी की संख्या बढ़ाना जरूरी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय राजनीति को ध्यान में रखते हुए यह सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए। कांग्रेस इसे अपनी प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देख रही है।

वहीं दूसरी ओर, Sharad Pawar के नेतृत्व वाली NCP का तर्क है कि पवार का लंबा संसदीय अनुभव पार्टी और गठबंधन के लिए फायदेमंद होगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति बनाए रखने के लिए उनका राज्यसभा जाना अहम है। हालांकि NCP अंतिम फैसला पवार की राय जानने के बाद ही घोषित करेगी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने NCP से कहा है कि इस मुद्दे पर Uddhav Thackeray से भी चर्चा की जाएगी। NCP नेता Jayant Patil जल्द ही शरद पवार से मुलाकात कर बैठक की जानकारी देंगे और उसके बाद उद्धव ठाकरे से भी समय मांगेंगे। फिलहाल इस मुद्दे ने MVA गठबंधन में असमंजस की स्थिति बना दी है, लेकिन माना जा रहा है कि आपसी बातचीत से जल्द ही कोई सहमति बन सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News