महाराष्ट्र राजभवन के 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, राज्यपाल कोश्यारी ने खुद को किया आइसोलेट

Sunday, Jul 12, 2020 - 11:12 AM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र राजभवन के 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि राजभवन के 16 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद  महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सावधानी के तौर पर खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है।

 

BMC के एक अधिकारी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्यपाल कोश्यारी की भी कोरोना जांच की जाएगी। शनिवार को राज्यपाल कार्यालय के लगभग 100 स्टाफ सदस्यों का राज्य के जेजे अस्पताल में परीक्षण कराया गया। बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि 100 में से लगभग 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले दो कर्मचारी आठ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।  राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1,46,600 हो गई है।

Seema Sharma

Advertising