महाराष्ट्र अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और कार्यकारी अध्यक्ष ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

Friday, Aug 16, 2019 - 05:58 PM (IST)

नई दिल्लीः महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और चारों कार्यकारी अध्यक्षों ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। थोराट और चारों कार्यकारी अध्यक्षों नितिन राउत, यशोमती ठाकुर, मुजफ्फर हुसैन और बसवराज पाटील ने सोनिया के दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद उनसे पहली बार मुलाकात की है।

इस मौके पर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। नितिन राउत ने बताया, ‘‘यह शिष्टचार मुलाकात थी। सोनिया जी के अध्यक्ष बनने के बाद हमने उनसे पहली मुलाकात की है।'' दरअसल, कुछ महीने बाद ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है।

गौरतलब है कि गत 10 अगस्त को सोनिया को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त होने तक वह यह जिम्मेदारी निभाएंगी।

 

Yaspal

Advertising