हम सत्ता छोड़ने के लिए तैयार...24 घंटे का समय देता हूं, मुंबई आकर उद्धव ठाकरे के साथ बैठकर चर्चा करें: संजय राउत

Thursday, Jun 23, 2022 - 04:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में सियायत में गहराई राजनीति संकट में जहां शेवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे निर्दलीय मिलाकर 45 विधायकों का दावा कर रहे हैं। वहीं संजय राउत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर सभी विधायक कहेंगे तो MVA (महाविकास अघाड़ी) गठबंधन से अलग होने पर भी विचार किया जा सकता है। इससे पहले कल सीएम उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गए थे।

संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे के साथ मौजूद सभी विधायकों को अगर लग रहा है कि उनको एनसीपी और कांग्रेस के साथ नहीं रहना है तो आप यहां मुंबई आकर उद्धव ठाकरे के साथ बैठकर चर्चा करें, हम सत्ता को छोड़ने के लिए तैयार हैं। राउत ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों को आनेवाले 24 घंटे का समय देता हूं।

 

वहीं इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हम शिवसेना के साथ हैं। ये खेल ईडी की वजह से हो रहा है। कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है. हम एमवीए के साथ हैं और रहेंगे। अगर शिवसेना किसी के साथ गठबंधन करना चाहती है तो हमें कोई समस्या नहीं है।

Anu Malhotra

Advertising