बीच शहर की दुकान में मिले कटे हुए 8 कान, दिमाग और आंखें, लोगों के उड़े होश- दो डॉक्टरों को किया तलब

Tuesday, Mar 29, 2022 - 09:48 AM (IST)

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। नासिक के मुंबई नाका पुलिस थाने के पीछे की एक इमारत के तहखाने में बनी दुकानों में रविवार रात को करीब आठ कान, दिमाग और आंखें मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, यह दुकान कई सालों से बंद थी। दो दिन से बदबू से परेशान नागरिकों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो दुकान क्रमांक 20,21 की तलाशी ली गई इस  दौरान  वहां कबाड़ पड़ा हुआ था। इसमें लकड़ी की सामग्री, लोहे की वस्तुएं पड़ी हुई थी। इसी में प्लास्टिक के दो डिब्बों से बदबू आ रही थी। पुलिस ने इसे खोला तो विशिष्ट प्रकार के रसायन में मानवीय अवययो को रखा हुआ पाया।
 

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दुकान की मालकिन शुभांगिनी शिंदे सहित उनके दोनों डॉक्टर बेटों को तलब किया है । पुलिस के अनुसार, शिंदे परिवार के दोनों ही बेटे डॉक्टर हैं। एक दांत का तो दूसरा नाक-कान-गले का एक्सपर्ट है।
 

पुलिस ने आशंका जताई है कि कुछ साल पहले अध्ययन के लिए यह इंसानी अवयव यहां लाए गए होंगे। इस बीच डॉक्टर भाइयों से पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, लेकिन अब तक कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।  

Anu Malhotra

Advertising