तबाही के बीच मंत्री जी की शर्मनाक हरकत, बाढ पीड़ितों का दुख भूल लेने लगे सेल्फी(Video)

Friday, Aug 09, 2019 - 02:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारी बारिश और बाढ़ की वजह से महाराष्ट्र में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई जगहों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं इसी बीच बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बाढ़ के बीच मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार वीरवार को महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन बाढ़ का जायजा लेने सांगली पहुंचे थे। नाव में सवार महाजन हाथ लहराते हुए और मुस्कराते हुए नजर आए। यही नहीं वह पानी के बीच सेल्फी लेने से भी नहीं हटे। मंत्री जी के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी काफी आलोचना हो रही है। 


वीडियो वायरल होने के बाद एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री इतनी मुस्कुराहट के साथ बाढ़ के बीच सेल्फी खींच रहे हैं। हम आपको और क्या सिखा सकते हैं? बता दें कि बारिश और बाढ़ के कारण पश्चिमी महाराष्ट्र में अबतक 16 लोगों की मौत हुई है। सांगली और कोल्हापुर में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। कई जगहों पर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 
 

 

vasudha

Advertising