मुंबई के रिहायशी इलाके की 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बालकनी से नीचे गिरे शख्स की मौत
Friday, Oct 22, 2021 - 01:34 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मुंबई में 60 मंजिला एक आवासीय इमारत में शुक्रवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक कर्मी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करी रोड पर अविघ्ना पार्क इमारत में आग लगी है। आग इतनी भीषण है कि ये 17 मंजिल से 25 मंजिल तक फैल गई। बिल्डिंग से आग की लपटें निकल रही हैं। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।
घटना की वीडियो सामने आई है जिसमें एक शख्स आग से बचने के लिए बालकनी से लटकता दिख रहा है। यह बाद में 19 वीं मंजिल से गिर गया। शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण तिवारी के तौर पर हुई है।
A man falling from the 19th floor on which fire has been broken out at Mumbai based building.
— THE BOSS (@Aestheticayush4) October 22, 2021
#MumbaiFire
pic.twitter.com/qtPA7l3DHt#BringBackAmanChopra