महाराष्ट्रः विजय संकल्प रैली में गरजे जेपी नड्डा, उद्धव ठाकरे पर लगाया बड़ा आरोप

Tuesday, Jan 03, 2023 - 12:34 AM (IST)

औरंगाबादः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के साथ‘धोखाधड़ी'करने और सत्ता के लिए राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिलाने का आरोप लगाया। नड्डा यहां मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने यहां से देश में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भवनकुले, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड, रावसाहेब दानवे-पाटील, राज्य मंत्री अतुल सावे, राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे, चित्रा वाघ सहित अन्य नेता उपस्थित थे। महाराष्ट्र के दौरे आए नड्डा ने आज पहले चंद्रपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। 

नड्डा ने कहा,‘‘शिवसेना महाराष्ट्र में सत्ता और मुख्यमंत्री की कुर्सी की लालची है और उन लोगों से हाथ मिलाया जिनके साथ  ठाकरे ने अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया। यही क्या ऐसे लोगों को माफ़ कर देना चाहिए''। 

शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के एमवीए गठबंधन को अप्राकृतिक बताते हुए नड्डा ने कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के साथ इसे एक उपयुक्त जवाब दिया गया। नड्डा ने अपने भाषण के दौरान दुनिया में नंबर 5 पर भारतीय अर्थव्यवस्था, उज्ज्वला गैस, 12 करोड़ शौचालय, मेडिकल कॉलेज, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा किए गए देश में कोविड टीकाकरण सहित कई कामों पर प्रकाश डाला। 

Pardeep

Advertising