सलमान खान धमकी भरे पत्र मामले में गृह मंत्रालय का खुलासा, मुंबई में D कंपनी की तरह बिश्नोई गैंग का था ये बड़ा प्लान

Tuesday, Jun 14, 2022 - 02:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिले धमकी भरे पत्र मामले एक नया मोड़ सामने आया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने खुलासा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई मुंबई में डर का महौल बनाकर डी कंपनी की तरह वसूली का धंधा करना चाहता था। महाराष्ट्र गृहविभाग के सूत्रों के अनुसार, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने के पीछे बिश्नोई गैंग की ही साज़िश थी।  

बता दें की सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही बिश्नोई गैंग सुर्खियों में है। सूत्रों ने बताया की ऐसा करने के बाद वो मुंबई के बड़े व्यापारी और बॉलीवुड के कलाकारों को धमकाकर अवैध वसूली का धंधा चलाना चाहता था।  हालांकि मुंबई पुलिस अब भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है जिसने वो चिट्ठी वहां छोड़ी थी।

 क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, इस काम के लिए राजस्थान के जालोर इलाक़े से तीन लोगों को चुना गया था जिसने से एक शख़्स ने ये धमकी भरा पत्र सलीम खान तक पहुंचाया, इसके अलावा क्राइम ब्रांच अब भी 200 से ज़्यादा CCTV कैमरे की फ़ुटेज स्कैन करने में डुटी हुई है।  
 
गौरतलब है कि बीते दिनों सलमान खान  के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात पत्र  मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी, इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने  में मामला दर्ज किया गया।


 

Anu Malhotra

Advertising