महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Thursday, Oct 03, 2019 - 04:46 AM (IST)

मुंबई: कांग्रेस ने बुधवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा और परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे। कांग्रेस और राकांपा गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इस सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख का नाम प्रमुख है। 


वहीं 29 सितंबर को कांग्रेस ने 51 सीटों के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। दूसरी लिस्ट में पृथ्वीराज चौहान को कराड से, धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण से और जालना से कैलाश गोरंट्याल को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अजंता राजपति यादव को कांदिवली पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है।

Pardeep

Advertising