फडणवीस सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार, 13 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Sunday, Jun 16, 2019 - 01:11 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार करते हुए 13 नए मंत्री बनाए गए हैं, इनमें से 8 ने कैबिनेट और 5 ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।  
मंत्रिमंडल में राधाकृष्ण विखे पाटिल को भी शामिल किया गया है।  राधाकृष्ण विखे पाटिल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बीजेपी कोटे से 10, शिवसेना कोटे से 2 और आरपीआई कोटे से एक मंत्री ने शपथ ली।
 

कैबिनेट मंत्री

1. राधाकृष्ण विखे पाटिल- पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ी, पहले विपक्ष के नेता थे
2. जयदत्त क्षीरसागर- राकांपा छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे 
3. आशीष शेलर- बांद्रा पश्चिम से भाजपा विधायक
4. संजय श्रीराम कुटे- जलगांव (जमोड) से भाजपा विधायक
5. सुरेश खाडे- मिराज से भाजपा विधायक 
6. अनिल बोंडे- मोर्शी से भाजपा विधायक 
7. अशोक रामजी उइके- रालेगांव से भाजपा विधायक
8. तानाजी सावंत- राकांपा छोड़कर शिवसेना में आए

 

राज्यमंत्री
9. योगेश सागर- चरकोप से भाजपा विधायक  
10. अविनाश महातेकर- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता 
11. बाला भागड़े- पुणे भाजपा के अध्यक्ष और विधायक 
12. डॉ. परिणय रमेश फुके- भंडारा-गोंदिया से विधान परिषद के सदस्य और भाजपा नेता 
13. अतुल मोरेश्वर सवाई- औरंगाबाद पूर्व से भाजपा विधायक

 

 

 

Anil dev

Advertising