महाराष्ट्रः बेमौसम ओला पड़ने से किसान की मौत

Monday, Feb 12, 2018 - 09:36 AM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बेमौसम ओलावृष्टि और भारी बारिश होने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और फसलों को नुकसान पहुंचा। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि बारिश संबंधी घटनाओं के कारण दो महिलाएं घायल भी हुई हैं। धुले, नांदुबार, बीड और जलना जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हई।  राज्य के राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘इस व्यापक क्षेत्र में सुबह साढ़े सात बजे से ओलावृष्टि शुरू हुई और यह आधे घंटे तक लगातार जारी रही।’’  

उन्होंने बताया, ‘‘जिलों का आपदा प्रबंधन विभाग आंधी से होने वाले नुकसान का जल्द ही आकलन करेगी।’’ जालना जिले में ओलावृष्टि में घायल हुए 70 वर्षीय एक किसान की बाद में मौत हो गई।  जालना के जिला क्लेक्टर शिवाजीराव जोनधले ने बताया, ‘‘ आज आज सुबह अपने खेत की ओर जा रहा था और उसी समय तेज ओलावृष्टि आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा वशिम और औरंगाबाद जिले में दो महिलाएं घायल हुई। 

Advertising