जब शख्स ने WhatsApp ग्रुप में लिखा- कोरोना वायरस से संक्रमित हूं...जानें फिर क्या हुआ

Wednesday, Mar 25, 2020 - 05:33 PM (IST)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जहां केंद्र और देश की सभी राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं वहीं कुछ ऐसे  लोग है जो  इस घातक महामारी को महज एक मजाक ही समझ रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला महाराष्ट्र में देखा गया जहां 40 साल के शख्स ने एक झूटा दावा किया कि वह कोविड-19 से ग्रसित है, जिसके बाद पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर लिया।


क्या है मामला
दरअसल आरोपी शख्स ने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उसने कहा था कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गया है और वह तब तक अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहता है, जब तक उसकी हालत बहुत बिगड़ नहीं जाती। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारी ने कहा कि जब यह संदेश पुलिस की संज्ञान में आया, एक मेडिकल टीम उसकी जांच के लिए उस शख्स के घर पहुंची और पाया कि वह शख्स झूठ बोल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान एहतियातन 21 दिनों के लिए समूचे देश में लॉकडाउन करने की घोषणा की थी

Anil dev

Advertising