महाराष्ट्रः राज ठाकरे से मिले CM एकनाथ शिंदे, कुछ दिन पहले MNS प्रमुख ने दी थी नसीहत
punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 10:16 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। एक बयान में कहा गया है कि मुलाकात के दौरान ठाकरे के साथ उनकी पत्नी शर्मिला, बेटा अमित और पार्टी के कुछ कार्यकर्ता मौजूद थे। मुंबई में बुधवार को मनसे की रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार पर मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए 1,700 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया था।
राज ठाकरे ने शिवसेना के कई नेताओं के पार्टी से बाहर निकलने के लिए उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे और उनके समर्थन वाले 39 विधायक शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल जून में विद्रोह कर दिया था। मनसे प्रमुख द्वारा रैली में मुंबई के माहिम इलाके के तट पर अवैध रूप से बनाए जा रहे ‘मजार' या मकबरे जैसी संरचना का वीडियो दिखाए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को इस ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

उल्लू के गुणों से प्रसन्न होकर Maa Laxmi ने बनाया था उसे अपना वाहन! जानिए पौराणिक कथा

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति

दरिद्रता दूर करेगा श्रीयंत्र का ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल