कांग्रेस नेता के घर पहुंचे सीेेएम देवेंद्र फडणवीस, राजनीति में चर्चा तेज

Friday, Sep 14, 2018 - 06:52 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस गुरुवार को कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर के यहां बांद्र में पाली हिल स्थित आवास पर गणपति पूजा में शामिल हुए। इससे राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है, कि क्या पूर्व मंत्री बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

कांग्रेस नेता इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि, ये महज अटकलें हैं, इसलिए कि मुख्यमंत्री मेरे घर आए थे। सिंह मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख हैं। गौरतलब है कि अप्रैल 2015 मे मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सिंह और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की थी। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के पास और बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इस साल की शुरूआत में मुंबई की एक विशेष अदालत ने कृपाशंकर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को इस मामले में आरोपमुक्त कर दिया। फडणवीस भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नारवेकर के घर भी गए थे। वह भी उसी इमारत में रहते हैं, जिसमें सिंह का आवास है। लोकसभा चुनाव के नजदीक आने की वजह से बीजेपी के अपने सहयोगी दल शिवसेना के साथ संबंधों पर सबकी नजर है।  

Yaspal

Advertising