महाराष्ट्रः ग्लोबल टेंडर के जरिए 1 करोड़ डोज खरीदेगी BMC

Wednesday, May 12, 2021 - 10:31 PM (IST)

मुंबईः मुंबई महा नगर पालिका शहर के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए ग्लोबल टेंडरिंग के जरिए एक करोड़ डोज खरीदेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसकी मंजूरी दे दी है।  यह वैक्सीन अगले दो से तीन महीने के अंदर लगाई जाएगी और इसके लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने की योजना तैयार की जा रही है। 

बी एम सी आर्थिक रूप से देश का सर्वाधिक नगर निगम है और उसके पास कोरोना से लड़ने के लिए बजट के अलावा तमाम संसाधन भी मौजूद है। केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ 45 साल से ऊपर के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाने के कारण महाराष्ट्र में वैक्सीन के कार्यक्रम की गति ठंडी पड़ी है। लिहाजा गोलबल टेंडरिंग के जरिए अब मुंबई में गति को तेजी दी जाएगी।

Pardeep

Advertising