महाराष्ट्र बीजेपी ने अपनी ही सरकार और सीएम के खिलाफ किया ट्वीट, वायरल होने पर मचा हंगामा

Sunday, Dec 03, 2017 - 06:05 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र बीजेपी के ट्वीट को जिसने भी देखा वो सकते में पड़ा गया। पार्टी के इस अाधिकारिक ट्वीट में अपने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ ट्वीट कर दिय गया।

रविवार सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास महाराष्ट्र बीजेपी के ट्विटर हैंडल की ओर से लिखा गया, ‘राज्य में एक तरफ 2 लाख कर्मचारियों की जरूरत है, वहीं दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस सरकार 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। यह मेक इन महाराष्ट्र नहीं बल्कि फूल इन महाराष्ट्र की स्कीम है’। 
हैरानी की बात यह है कि इस ट्वीट में कांग्रेस के नेताओं को टैग भी किया गया है। इसमें राहुल गांधी, संजय निरुपम समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं को भी टैग किया गया है।

हालांकि जब गलती का पता चला तो इसके एक घंटे बाद ही ट्वीट डिलीट कर दिया गया लेकिन तब तक यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है कि यह ट्वीट गलती से हुआ है या जानबूझकर किया गया है। 

 

Advertising