महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने दो IRS अफसरों को किया नियुक्त

Monday, Sep 23, 2019 - 09:30 PM (IST)

मुंबई: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षक के रूप में दो पूर्व भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों मधु महाजन (पूर्व आईआरएस 1982) और बी मुरली कुमार (पूर्व आईआरएस 1983) को नियुक्तप किया है।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। भाजपा शासित इन दोनों राज्यों में 21 अक्टूमबर को वोट डाले जाएंगे। 27 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूसबर है। स्क्रूटनी 5 अक्टूबर को होगा। नामांकन वापसी की तारीख 10 अक्टूबर होगी। 24 को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपए रखी है। अलग अलग राज्योंन में 64 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा भी की गई है। 27 अक्टूबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Pardeep

Advertising