Result LIVE: महाराष्ट्र में फडणवीस का जादू बरकरार, शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त

Thursday, Oct 24, 2019 - 04:07 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में लौटने की ओर बढ़ता दिख रहा है। अब तक के रुझानों में महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 99 सीटों पर आगे चल रही है और उसकी सहयोगी शिवसेना 57 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 45 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 57 सीटों पर आगे है। इसके अलावा 24 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। भाजपा ने 2014 में इस राज्य में 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटों पर जीत मिली थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार आशीष देशमुख से आगे चल रहे हैं। शिवसेना के आदित्य ठाकरे भी वर्ली विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

महाराष्ट्र सीटें: 288/288

पार्टी सीटें
भाजपा+शिवसेना 156
कांग्रेस+NCP 108
अन्य 24

 

सोमवार को 61.13 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि वर्ष 2014 में 63.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। सबसे ज्यादा कोल्हापुर की करवीर सीट पर 83.93 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में 40.11 प्रतिशत मतदान हुआ।

Seema Sharma

Advertising