महाराष्ट्र: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या

Tuesday, Oct 29, 2019 - 11:45 PM (IST)

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में छह वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आरटी काटकर ने बताया कि बच्ची का शव कोनगांव क्षेत्र के सरावली पाड़ा में एक पाइपलाइन के पास उसके एक रिश्तेदार को मिला।

काटकर ने कहा, ‘‘ बच्ची के माता-पिता बिहार के नालंदा से छह साल पहले इस राज्य में आए थे। वे यहां सरावली एमआईडीसी क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। बच्ची अपने घर से 28 अक्टूबर रात आठ बजे से लापता थी।'' उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Pardeep

Advertising