महाराष्ट्र: मुंबई के वर्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट टूटने से 4 लोगों की मौत

Saturday, Jul 24, 2021 - 09:32 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वर्ली में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस घटना की जानकारी दी है। हादसे की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर पहुंचे। ठाकरे ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ओवरलोडिंग के कारण यह लिफ्ट गिर गई। बचाव कार्य जारी है।


महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 2-3 लोगों की लिफ्ट थी जिसमें 6 लोग गए थे। उसमें शायद ओवरलोड हुआ जिसकी वजह से लिफ्ट गिरी है। जांच चल रही है। हम 1 घायल व्यक्ति को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5.45 बजे हुआ। निर्माणाधीन इमारत हुनमान गली में बीडीडी चाल के पास है। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। हादसे में कुल छह लोग घायल हुए थे। इनमें से एक को परेल के केईएम अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था। जबकि तीन अन्य लोगों को नायर अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
 

 

Yaspal

Advertising