महाकुंभ ने रचा इतिहास, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 09:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ इस समय इतिहास रच रहा है। त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती) में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 13 जनवरी से शुरू हुआ यह महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम बन चुका है। अभी भी श्रद्धालुओं का आना जारी है।

अब तक जितने लोग महाकुंभ में शामिल हुए हैं, उस संख्या से दुनिया के दो देश, भारत और चीन, ही बड़े हैं। महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा है कि पूरी दुनिया के किसी भी आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल नहीं हुए।

US Census Bureau की रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ में आई भीड़ से बड़े सिर्फ भारत (141.9 करोड़) और चीन (140.7 करोड़) की जनसंख्या हैं। बाकी देशों की जनसंख्या महाकुंभ में आई भीड़ से कम है।महाकुंभ के महत्व को बताते हुए यह भी कहा जा सकता है कि इस धार्मिक आयोजन ने पूरी दुनिया को अपनी दिव्यता और भव्यता से आकर्षित किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले अनुमान लगाया था कि इस बार 45 करोड़ श्रद्धालु आएंगे, लेकिन 14 फरवरी तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है और 55-60 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर लगभग 8 करोड़ लोग स्नान के लिए आए थे। मकर संक्रांति के दिन भी लगभग 3.5 करोड़ श्रद्धालु संगम में पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News