स्टेज पर दूल्हे को पास से देख दुल्हन के उड़े होश

Friday, Jun 23, 2017 - 04:44 PM (IST)

नई दिल्ली: हर लड़की का सपना होता है कि शादी के बाद उसका जीवन साथी हर खुशी देगा, यहां तक कि उसका हर सपना पूरा करेगा। लेकिन मध्य प्रदेश में एक दुल्हन का सपना उस समय टूट गया जब उसे पता चला शराबी है। 


दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार
जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय बेटी पूनम नाम की लड़की की शादी राजकुमार नाम के युवक से तय हुई थी। 17 जून को जब बारात आई तो दूल्हे को नशे में टल्ली देखकर दुल्हन के होश उड़ गए और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने पूनम को बहुत समझाने को कोशिश की लेकिन वह अपने फैसले पर अटल रही। पंचायत ने फिर आपसी सहमति के आधार पर दोनों पक्षों के खर्चे को ध्यान में रखते हुए पूनम के परिजनों से वर पक्ष को पांच हजार रुपए देने का आदेश दिया। इसके बाद वर पक्ष के लोग अपने घर चले गए।


 

Advertising