खाैलते तेल में डाले मासूम बच्चाें के हाथ, जानें अंधविश्वास की ये दर्दनाक कहानी!

Wednesday, Feb 22, 2017 - 07:45 PM (IST)

भाेपालः मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक लड़के का मोबाइल चोरी हाेने पर उसके पिता ने बेटे के मासूम दोस्तों के हाथ खौलते तेल में डाल दिए। घटना के बाद चारों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, नरसिंहपाड़ा गांव निवासी छगन बारिया के बेटे का मोबाइल गुम हो गया था। ये बात लड़के ने अपने पिता को बताई, ताे छगन को शक हुआ कि उसके बेटे के दोस्तों ने मोबाइल चुराया है और उसने उन सभी को घर पर बुला लिया।

बच्चों के घर पहुंचने पर छगन एक बर्तन में खौलता तेल लाया और उनसे कहा कि इसमें हाथ डालने पर सिर्फ उसी के हाथ जलेंगे जिसने मोबाइल चुराया है। बच्चों ने जब ऐसा करने से इंकार किया तो उसने उन्हें धमकाया। डरे हुए चारों बच्चों ने एक-एक कर खौलते तेल में हाथ डाले और सभी के हाथ बुरी तरह झुलस गए। रोते-बिलखते बच्चों को गंभीर हालत में रावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामला सामने आने के बाद रावटी थाना पुलिस ने आरोपी छगन बारिया के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित बच्चों के परिवार घटना को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
 

Advertising