हैवानियत की हद पार: लड़की को 70 बार चाकू से गोदा, आंखें फोड़ीं और निकाल दीं आंतें

Wednesday, Dec 04, 2019 - 12:25 PM (IST)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के कुदवारी गांव में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली जहां 24 वर्षीय युवक ने एक तरफा प्यार में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर कई दफा चाकू गोदकर हत्या कर दी। सनकी आशिक ने लड़की के घर में घुसकर 70 से ज्यादा वार कर दिए। उसकी आंखे फोड़ दीं और पेट से आंतडिय़ा बाहर निकाल दीं। आरोप का नाम शिवकुमार चौधरी है। 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
गोहलपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने मंगलवार को बताया कि शिवकुमार चौधरी ने सोमवार सुबह घर में सो रही 16 वर्षीय लड़की की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को मौके पर ही गांव वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को परेशान करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को तीन माह पहले गिरफ्तार किया था लेकिन आरोपी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर था। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की से एक तरफा प्यार करता था और लड़की ने उसके दोस्ती के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।


डॉक्टरों ने कर दिया लड़की को मृत घोषित
घटना के समय लड़की के माता-पिता काम करने बाहर गए हुए थे जबकि उसका छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था। उन्होंने बताया कि लड़की के भाई ने शिवकुमार को घर में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद करते हुए देख लिया था। उसने तुरंत अपने चाचा को इस बारे में खबर की। गांव वालों ने घर के बाहर जमा होकर उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद गांव वाले दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि आरोपी बिस्तर पर लेटी लड़की पर चाकू से वार कर रहा था। गांव वालों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित लड़की को तुरंत अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कहा कि आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू आनलाइन खरीदा था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

Anil dev

Advertising