Video वायरल, BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए अपनी ही पार्टी के मुर्दाबाद के नारे

Monday, Oct 29, 2018 - 07:42 PM (IST)

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कांग्रेस नेता शशि थरूर के कथित विवादित बयान का आज विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओ की जुबान फिसल गई और उन्होंने भूलवश अपनी ही पार्टी के मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। मुर्दाबाद के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस ने प्रदर्शन में शामिल स्थानीय भाजपा नेताओं पर चुटकी ली। 


भाजपा कार्यकर्ता भूलवश लगा दिए नारे 
इंदौर में आज दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों का राजनीतिक ड्रामा जारी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान का विरोध करने इंदौर नगर भाजपा इकाई के कार्यकर्ता आज देवी अहिल्या बाई होलकर प्रतिमा पर पहुंचे थे। यहां नगर भाजपा अध्यक्ष गोपी कृष्ण नेमा की मौजूदगी में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओ ने थरूर का इस्तीफा लिए जाने अथवा उन्हें कांग्रेस से बर्खास्त किए जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा पार्टी जिन्दाबाद की जगह, भाजपा पार्टी मुर्दाबाद के नारे भाजपा कार्यकर्ता भूलवश लगा गए। लगभग दो बाद गलत नारा लगाने के बाद भाजपा नेताओं ने भूल सुधार कर ली। 

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
उक्त घटनाक्रम का वीडियो वायरल होते ही प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश सिंह यादव ने चुटकी लेते हुये कहा शिव भक्तों को मां अहिल्याबाई देख रहीं हैं। उन्ही का प्रताप है की धर्म को राजनीतिकरण करने की भाजपा कार्यकर्ताओं की मां अहिल्याबाई ने बुद्धि हर ली है। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री नेमा ने गलत नारे लगाए जाने को मानवीय भूल बताया है। इससे पहले आज सुबह अपने दो दिवसीय इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, धार, खरगोन दौरे के लिये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचकर उज्जैन के लिए रवाना हुए। इस बीच इंदौर पहुंचे भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक प्रेसवार्ता कर,  गांधी से थरूर का इस्तीफा लिये जाने अथवा उन्हें बर्खास्त किये जाने की मांग की।  
 

Anil dev

Advertising