फेल हुई करीब 50 लाख लोगों को मारने की साजिश, पंजाब केसरी ने पहले ही कर दिया था आगाह

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 12:55 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के इंदौर की एक अवैध लेबोरेटरी से 9 किलो घातक केमिकल फेंटानिल बरामद किया गया है। इस केमिकल से मिनटों में एक साथ 40 से 50 लाख लोगों की जान ली जा सकती है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने डी.आर.डी.ओ. के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर करीब एक हफ्ते तक ऑपरेशन चलाया। इसके बाद घातक केमिकल और अवैध लेबोरेटरी का पर्दाफाश हुआ। इस कार्रवाई के दौरान 'अमेरिका से नफरत करने वाले' एक पीएच.डी. स्कॉलर को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि 4 जुलाई को पंजाब केसरी में फेंटानिल के बढ़ते प्रयोग को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट में पहले ही केमिकल टेरेरिज्म के प्रति आगाह कर दिया था। 

PunjabKesari

पंजाब केसरी में प्रकाशित खबरों के चित्रः 
PunjabKesari

एक नजर फेंटानिल से होने वाले नुकसान परः

  • इसकी सिर्फ 2 माइक्रोग्राम (एम.जी.) की डोज से किसी व्यक्ति की जान जा सकती है। 
  • जब्त किए गए केमिकल की कीमत करीब 110 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।  
  • 2016 में फेंटानिल के ओवरडोज से अमेरिका में 20,000 लोगों की मौत हुई थी। 
  • इसका इस्तेमाल भारी पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता था। 
  • फेंटानिल हेरोइन से 50 गुणा अधिक शक्तिशाली होता है, जिसके सिर्फ सूंघने से भी मौत हो सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Related News